संदेश

वन्य जीव संरक्षण अधिनियम,1972 (The Wildlife Protection Act,1972) क्या है?

चित्र
  वन्य जीव संरक्षण अधिनियम ,1972 एक वैधानिक अधिनियम है,जिसका उद्देश्य पशु ,पक्षियों और वनस्पतियों का संरक्षण करना है। इस अधिनियम की स्थापना पौधे और पशुओं की विभिन्न प्रजातियों के संरक्षण के लिये लाया गया था।इसके द्वारा वनों की कटाई और वन्य जीवों के शिकार पर प्रतिबंध लगाया गया है। अधिनियम की मुख्य विशेषताएं (Salient Features of the Act) * यह पूरे भारत में लागू किया गया है। * इसमें छः अनुसूचियाँ हैं,जो सुरक्षा के लिहाज से बदलती रहती है.... अनुसूची -1 (Schedule -1) और अनुसूची -2 ( Schedule -2) वन्यजीवों को पूर्ण सुरक्षा प्रदान करता है जिसके तहत अपराधों के लिये उच्चतम दण्ड का प्रावधान है। * अनुसूची - 3 (Schedule - 3) और अनुसूची -4 (Schedule - 4)  सूचीबद्ध प्रजातियों के संरक्षण से जुड़ी है लेकिन इसके तहत अपराधों के लिये दण्ड बहुत कम है। * अनुसूची - 5 (Schedule - 5) के अंतर्गत वे जानवर आते हैं जिनका शिकार होता है। * अनुसूची -6 (Schedule -6) में वर्णित पौधों की कृषि एवं वाणिज्यीकरण पर प्रतिबंध है।शिकार के लिये अधिकारियों के पास यह अधिकार है कि वे अपराधों को निर्धारित कर सजा दे सकते है...

चिपको आंदोलन,1973 (Chipko Movement,1973)

चित्र
यह आंदोलन उत्तराखण्ड के चमोली जिले में 1973 ई. में शुरू किया गया था। आंदोलन के प्रणेताओं में सुंदरलाल बहुगुणा,गौरा देवी एवं चंडी प्रसाद भट्ट प्रमुख थे। यह आंदोलन वनोन्मूलन के विरोध में शुरू किया गया था।वनोन्मूलन का तात्पर्य है वनों की कटाई। आंदोलन की शुरुआत गढ़वाल क्षेत्र में हुई थी लेकिन कालांतर में यह प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में फैल गया चिपको आंदोलन के अंतर्गत वनों की कटाई का विरोध शांतिपूर्ण आंदोलन द्वारा किया गया था। इस आंदोलन में लोग जब पेड़ काटने वाले को पेड़ काटते देखकर पेड़ से चिपक जाते थे,जिससे पेड़ को काटना मुश्किल हो जाता था इसलिए इस आंदोलन को चिपको आंदोलन कहा जाता है। इस आंदोलन की प्रमुख विशेषताओं में से एक विशेषता यह भी थी कि इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी थी।आंदोलन के प्रमुख प्रणेताओं में से एक सुंदरलाल बहुगुणा ने आंदोलन के प्रसार हेतु हिमालयी क्षेत्र में 5000 किलोमीटर से अधिक की पदयात्रा की थी। आंदोलन की शुरुआत ग्रामीण स्तर पर गौरा देवी द्वारा हुई थी। गोविन्द सिंह रावत,धूम सिंह नेगी,सुदेशा देवी,बचनी देवी आदि ने भी आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान दिया । सुंदरलाल बहुगुण...

बायोम (Biom) क्या है

चित्र
  Biom स्थल या समुद्र के वे वृहद् क्षेत्र हैं,जिनके सभी भागों में मौसम,भूगोल एवं वनस्पति एवं जीवों की समानता हो। भूतल पर वनस्पति व जीवों का वितरण प्रतिरूपों पर जलवायु का सर्वाधिक प्रभाव होता है,जिस कारण बायोम के प्रकारों का निर्धारण सामान्यतया जलवायु के अनुसार होता है। विश्व के बड़े बायोम * टुंड्रा (Tundra) * उत्तरी शंकुधारी वृक्ष वन टैगा (Northern Conifer Forest,Taiga) * उष्णकटिबंधीय वर्षा वन (Tropical Rain Forest) * उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वन (Tropical Deciduous Forest) * समशीतोष्ण पर्णपाती और वर्षावन (Tempreture Deciduous and Rain Forest) * पर्वत (Mountains) * उष्णकटिबंधीय घास के मैदान और सवाना (Tropical Grassland & Savannah) * शीतोष्ण कटिबंधीय घास के मैदान (Tempreture Grassland) * मरुस्थल (Desert) * झाड़ी वन या चैपरल (Chaparral) * उष्णकटिबंधीय झाड़ियाँ (Tropical Scrub Forest)

विज्ञान क्या है? (What is Science)

चित्र
  विज्ञान को अंग्रेजी में "Science" कहते हैं। Science (साइंस) शब्द की उत्पत्ति लैटिन शब्द "सिंटीया" (Scientia) से हुई है,जिसका अर्थ है ज्ञान (Knowledge) या जानना (To Know)। अर्थात् इस भौतिक जगत में जो कुछ भी है ,जो कुछ भी घटित हो रहा है,उसका क्रमबद्ध या व्यवस्थित ज्ञान ही विज्ञान (Science) कहलाता है। विज्ञान की दो मुख्य शाखाएं हैं--------- 1. प्राकृतिक विज्ञान (Natural Science) 2. भौतिक विज्ञान (Physical Science))

इ रूपी (e-RUPI) क्या है?What is "e-RUPI"?

चित्र
 

पारिस्थितिकी (Ecology) किसे कहते हैं?

चित्र
  पारिस्थितिकी सजीव और उसके पर्यावरण के मध्य अन्तर्सम्बन्धों तथा पृथ्वी पर पादपों और जंतुओं के वितरण पध्दति का अध्ययन है। पारिस्थिकी (Ecology) : इस शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग सन 1869 ईस्वी में जर्मन जीव वैज्ञानिक  "अर्नेस्ट हैकल (Ernest Haeckel)" ने किया और पारिस्थितिकी को जीव एवं उसके जैविक व अजैविक पर्यावरण से सम्बन्ध के रूप में परिभाषित किया। पारिस्थितिकी को व्यपक रूप से जीव और उसके पर्यावरण के मध्य अन्तर्सम्बन्धों के विज्ञान विशेष कर अंतर्जातीय (Interspecific) और अंतरा-जातीय (Intraspecific) सम्बन्धों के लिये परिभाषित किया जाता है। आधुनिक परिस्थितिकीविदों के अनुसार पारिस्थितिकी ऐसा बहुविषयी विज्ञान है जो जीव और उसके निवास स्थान तथा पारितन्त्र पर ध्यान देता है। पारिस्थितिकी का इतिहास (History of Ecology) पारिस्थितिकी शब्द का उपयोग सर्वप्रथम  "एच. रिटर (H. Rieter)" नामक जीव वैज्ञानिक ने किया। यह दो शब्दों   ""ओइकोस (Oikos)""  जिसका मतलब है ""निवास स्थान या घर"" और ""लोगास (Logos)"" का अर्थ है अध्ययन करना,से ...

Main passes of India (भारत के मुख्य दर्रे)

 दर्रे (Passes) पर्वतों में पाए जाने वाले रास्तों को दर्रे कहते हैं। 1. अघिल दर्रा (Aghil Pass): काराकोरम में अवस्थित अघिल दर्रा लद्दाख को चीन के सिक्यिंग राज्य से जोड़ता है। 2. बाल्चाधुरा (Balcha Dhura): यह दर्रा उत्तराखण्ड के कुमाऊँ को तिब्बत से जोड़ता है।कैलाश मानसरोवर  एवं कैलाश पर्वत को जाने वाला रास्ता इसी दर्रे से होकर गुजरता है। 3. बनिहाल दर्रा या जवाहर सुरंग ( Banihal pass Or Jawahar Tunnel): यह डोडा जिले के बनिहाल नगर को कश्मीर घाटी के काजीगुंड से जोड़ता है। इसी को जवाहर सुरंग के नाम से जाना जाता है। 4. बारालाचा दर्रा (Baralacha Pass): यह दर्रा हिमाचल प्रदेश को लद्दाख से जोड़ता है। 5. बोमडिला दर्रा (Bomdila Pass): यह असम के तेजपुर नगर को अरुणाचल प्रदेश के तवांग नगर से जोड़ता है। 6. बुम - ला दर्रा (Bum - La Pass): यह अरुणाचल प्रदेश को ल्हासा (तिब्बत) से जोड़ता है। 7. छांग -ला दर्रा (Chhang - La Pass): यह लद्दाख को तिब्बत से जोड़ता है। 8. दिफु - दर्रा (Diphu - Pass): यह अरुणाचल प्रदेश को म्यांमार (Myanmar) से जोड़ता है। 9. गोरनघाट दर्रा (Goran Ghat Pass): यह राजस्थान में है।यह...