बिहार परिचय

 * बिहार परिचय

बिहार का नाम संस्कृत और पालि भाषा के शब्द "विहार" के नाम पर किया गया है।देववनागरी में विहार का अर्थ होता है - "निवास" प्राचीन और मध्यकाल के दौरान यहाँ के लगभग समूचे क्षेत्र में बौद्ध भिक्षुओं का विहार या निवास हुआ करता था। यहीं कालांतर में विहार से बिहार हो गया।

* बिहार देश का क्षेत्रफल की दृष्टि से 13वां सबसे बड़ा राज्य है।इसका कुल क्षेत्रफल 94,163 किलोमीटर है।

जनसँख्या की दृष्टि से देश का तीसरा सबसे बड़ा राज्य है।

* भौगोलिक दृष्टि से बिहार को उत्तर और पूर्व भारत का हिस्सा माना जाता है।इसकी सीमा पूर्व में पश्चिम बंगाल,पश्चिम में उत्तरप्रदेश,उत्तर में नेपाल देश,एवं दक्षिण में झारखंड राज्य है।

* बिहार की कुल आबादी का  11.3 प्रतिशत जनसँख्या शहरों में निवास करती है।बिहार की कुल आबादी का 58 प्रतिशत युवा आबादी है,जो किसी भी भारतीय राज्य में अधिकतम युवा आबादी है

* बिहार की आधिकारिक भाषा हिंदी और उर्दू भाषा है,इसके अलावा भोजपुरी,मगही,बज्जिका,मैथिलि,अंगिका महत्वपूर्ण भाषाएं हैं।

* पुरातन काल से बिहार सत्ता , ज्ञान और संस्कृति का केंद्र रहा है। मगध , मौर्य और गुप्त राजवंश का भारतीय उप - महाद्वीप के बड़े हिस्से पर एक छत्र राज रहा है।

बिहार - आंकड़ो के आईने में

भौतिक विशेषताएं

अक्षांश -- 24 - 20' - 10" - 27 - 31' - 15" उत्तर

देशांतर -- 83 - 19' - 50" -88 - 17' - 40" पूर्व

कुल क्षेत्रफल - 94,163.00 वर्ग किलोमीटर

समुद्रतल तल से ऊँचाई - 173 फीट


* प्रशासनिक इकाइयाँ

प्रमंडल - 09

जिला - 38

अनुमंडल - 101

प्रखंड - 534

पंचायत - 8406

राजस्व गाँव - 45,103

शहर - 199

थाना - 853

रेलवे थाना - 40

पुलिस जिला - 04

राजकीय प्रतीक

राज्य का नाम - बिहार

राज्यकीय पशु - बैल

राजकीय चिड़िया - गौरैया

राजकीय वृक्ष ( पेड़ ) - पीपल

राजकीय फूल - कचनार

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भोपाल गैस त्रासदी (Bhopal Gas Disaster)

विश्व के प्रमुख बायोम (Major Biomes Of The World)

जीवों में पर्यावरणीय अनुकूलन (Environmental Adaptation In Living Organism)