असम

असम

 क्षेत्रफल - 78,438 वर्ग किलोमीटर

राजधानी - दिसपुर

जनसँख्या - 3,45,86,234 ( 2011 )

भाषा - असमी तथा बंगाली



भौगोलिक स्थिति :

असम राज्य के पूरब में नागालैंड , मणिपुर , तथा अरुणाचल प्रदेश , पश्चिम में पश्चिम बंगाल तथा मेघालय , उत्तर में भूटान देश एवं अरुणाचल प्रदेश राज्य तथा दक्षिण में मिजोरम राज्य है।


जिले : 

1. उदलगुड़ी

2. कामरूप नगर

3. तिनसुकिया

4. सोनितपुर

5. दक्षा

6. बर्पे

7. बोंगाईगाँव

8. कछार

9. चिरांग

10. डारांग

11. घेमाजी

12. धुबरी

13. डिब्रूगढ़

14. गोलपाड़ा

15. गोलाघाट

16. हैलकंडी

17. जोरहट

18. कामरूप - देहात

19. कर्बीआंगलांग

20. करीमगंज

21. कोकराझाड़

22. लखीमपुर

23. मोरीगाँव

24. नौगाँव

25. नलबारी

26. उत्तरी कछार - हिल्स

27. शिवसागर




* कृषि : 

असम एक कृषि प्रधान राज्य है। यहाँ की मुख्य फसलों में चावल , जूट , तिलहन , दलहन , मक्का , गन्ना , आलू , सब्जियाँ तथा चाय मुख्य है।

फलों में संतरे , अनन्नास , सुपारी , नारियल , आम , अमरुद , सीताफल आदि मुख्य है।

असम राज्य कृषि पर आधारित उद्योगों के लिये प्रसिध्द है।

मुख्य उद्योगों में पेट्रोलियम तथा रासायनिक वस्तुएं ,कृषि यंत्र , जुट के कारखाने , चाय फैक्ट्री तथा टिम्बर आधारित उद्योग सम्मिलित है।

कुटीर उद्योगों में हथ - करघा , बाँस का सामान , पीतल के बर्तन तथा लकड़ी के सामान उल्लेखनीय है

असम में रेशम उद्योग भी विकसित है। यहाँ की टसर ( Tassar ) मूगा एवं एंडी रेशम विश्व प्रसिद्ध है।





* पर्यटन स्थल : 

हाफलांग ( स्वास्थ्य केंद्र ) , काजीरंगा अभ्यारण्य , मानस बाघ परियोजना , कामरूप ( कामाख्या मंदिर ), पोबी - तोरा , ओरांग , माजुली ( विश्व की सबसे बड़ी नदी द्वीप ) , हाजो , सुवालकुची , आदि मुख्य पर्यटन केंद्र है।



* जीवमंडल आरक्षित क्षेत्र :

1. मानस 

2. डिब्रू - सेखोवा



* राष्ट्रीय उद्यान : 

1. डिब्रू साईखोवा राष्ट्रीय उद्यान

डिब्रू - साईखोवा राष्ट्रिय उद्यान : यह असम राज्य के तिनसुकिया जिले में स्थित है। इस उद्यान का विस्तार 650 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में है।इस उद्यान की स्थापना "विंग्ड बुड डक" जंगली घोड़े , जल भैंसा , बाघ तथा लंगूर को सुरक्षित रखने के लिये किया गया था।

2. काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान :

काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान असम राज्य के गोलाघाट तथा नौगाँव जिले में फैला हुआ है।

यह उद्यान वर्ल्ड हेरिटेज साइट ( अंतर्राष्ट्रीय धरोहर ) है।

यहाँ विश्व के लगभग दो तिहाई एक सिंग वाले गैंडे पाए जाते हैं।काजीरंगा में विश्व के बाघों की सबसे घनी आबादी है।



3. ओराँग राष्ट्रीय उद्यान : 

यह राष्ट्रीय उद्यान असम राज्य के ब्रह्मपुत्र नदी के उत्तरी तट पर तेजपुर के निकट स्थित है।यहाँ गैंडा  , साम्भर , काकड़ , चरत , तथा अनेक जल पक्षी पाए जाते हैं।






* बाघ संरक्षित प्रदेश

1. मानस बाघ संरक्षित प्रदेश ( Manas Tiger Reserve ) 

यह बाघ संरक्षित प्रदेश के साथ हाथी संरक्षित प्रदेश भी है।यह यूनेस्को द्वारा घोषित "World Heritage Site" है।यह असम का जीवमंडल संरक्षित प्रदेश भी है।इसके एक भाग का विस्तार भूटान तक है।




Note - असम राज्य देश का सबसे बड़ा चाय उत्पादक राज्य है।





टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भोपाल गैस त्रासदी (Bhopal Gas Disaster)

विश्व के प्रमुख बायोम (Major Biomes Of The World)

जीवों में पर्यावरणीय अनुकूलन (Environmental Adaptation In Living Organism)